February 12, 2026 3:29 am

कलेक्ट्रेट परिसर स्थित सोन सुषमा अलंकृत उद्यान का जिलाधिकारी ने किया औचक निरीक्षण

– सुन्दरीकरण कार्य 01 जनवरी 2026 तक पूर्ण कराने के निर्देश

सोनभद्र। जिलाधिकारी बी.एन. सिंह ने आज कलेक्ट्रेट परिसर में स्थापित सोन सुषमा अलंकृत उद्यान का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने उद्यान में कराए जा रहे सुन्दरीकरण एवं रख-रखाव कार्यों की प्रगति का जायजा लिया। उल्लेखनीय है कि उद्यान परिसर में 09 जुलाई 2025 को बृहद वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया था, जिसके फलस्वरूप वर्तमान में पार्क की सुंदरता एवं मनोहारी दृश्य आकर्षण का केंद्र बन गए हैं। जिलाधिकारी ने जिला उद्यान अधिकारी को निर्देशित करते हुए कहा कि 01 जनवरी 2026 तक उद्यान के समस्त सुन्दरीकरण कार्य पूर्ण कर लिए जाएं। उन्होंने उद्यान के समीप उपलब्ध खाली भूमि का सदुपयोग करते हुए पार्क के विस्तार पर भी बल दिया। साथ ही निर्देश दिया कि पार्क को और अधिक आकर्षक बनाने हेतु फूलदार, शोभाकार तथा छायादार पौधों का रोपण कराया जाए। जिलाधिकारी ने कहा कि उद्यान के मरम्मत एवं सुन्दरीकरण का कार्य जिला उद्यान अधिकारी की देखरेख में किया जा रहा है। इसके लिए आवश्यक सामग्री समय से उपलब्ध कराते हुए कार्यों को निर्धारित अवधि में पूर्ण कराया जाए। इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी (वि./रा.) वागीश कुमार शुक्ला, जिला उद्यान अधिकारी मेवाराम, जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी सुधांशु शेखर शर्मा, ई-डिस्ट्रिक्ट मैनेजर दिव्यतोष मिश्रा सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

Pramod Gupta
Author: Pramod Gupta

Hello

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

कोरोना अपडेट

Weather Data Source: Wetter Indien 7 tage

राशिफल

error: Content is protected !!