– पुलिस लाइन में हार्टफुलनेस ध्यान व आंतरिक शुद्धिकरण का तीन दिवसीय कार्यक्रम संपन्न
सोनभद्र। पुलिस अधीक्षक, अपर पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय) एवं क्षेत्राधिकारी लाइंस के दिशा-निर्देशन में पुलिस लाइन में प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे 500 प्रशिक्षु आरक्षियों के लिए हार्टफुलनेस टीम द्वारा तीन दिवसीय ध्यान एवं आंतरिक शुद्धिकरण शिविर का आयोजन किया गया।शिविर के दौरान प्रशिक्षु आरक्षियों को हार्टफुलनेस ध्यान, तनाव मुक्ति तथा आंतरिक शुद्धिकरण की विधियों का प्रशिक्षण दिया गया तथा उनका व्यावहारिक अनुभव भी कराया गया। हार्टफुलनेस ट्रेनर गोपाल ने बताया कि ध्यान के माध्यम से व्यक्ति हर क्षण पूर्ण रूप से जागरूक रहना सीखता है, जबकि आंतरिक शुद्धिकरण से सोच में स्पष्टता आती है और जीवन को उसके वास्तविक स्वरूप में समझने की क्षमता विकसित होती है। तीसरे दिन के सत्र में प्रशिक्षु आरक्षियों को आंतरिक स्व से जुड़ने की प्रक्रिया सिखाई गई, जिससे वे ईश्वरीय स्मरण में रहते हुए भी भौतिक जीवन को उत्कृष्टता के साथ जीना सीख सकें। यह तीन दिवसीय कार्यक्रम प्रभारी आरटीसी मनोज कुमार सिंह एवं सेवानिवृत्त पुलिस उपाधीक्षक शिव कुमार वर्मा की उपस्थिति में संपन्न हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ एवं समापन हार्टफुलनेस टीम के प्रशांत कुमार भारती एवं डॉ. वैभव (फिजियोथेरेपिस्ट) द्वारा किया गया।
Author: Pramod Gupta
Hello









