January 15, 2026 5:51 pm

मारकुंडी घाटी में बड़ा हादसा टला, पहाड़ी से टकराया परचून लदा ट्रक

सोनभद्र। चोपन थाना क्षेत्र अंतर्गत मारकुंडी पुरानी घाटी में मंगलवार दोपहर करीब 12 बजे परचून का सामान लदा एक ट्रक अनियंत्रित होकर पहाड़ी से टकरा गया। हादसे में ट्रक चालक सुमित उम्र 38 वर्ष निवासी इटावा को हल्की चोटें आईं, जिन्हें सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार ट्रक चालक लुधियाना से उड़ीसा की ओर परचून का सामान लेकर जा रहा था। मारकुंडी घाटी उतरते समय तीसरे मोड़ पर ट्रक अनियंत्रित होकर पहाड़ी से जा टकराया। घटना की सूचना पर मौके पर पहुँची पुलिस ने चालक को सुरक्षित बाहर निकालकर जिला अस्पताल भेजा, जहां उसका प्राथमिक उपचार किया गया। समय रहते राहत कार्य होने से बड़ा हादसा टल गया।

Pramod Gupta
Author: Pramod Gupta

Hello

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

कोरोना अपडेट

Weather Data Source: Wetter Indien 7 tage

राशिफल

error: Content is protected !!