सोनभद्र (दुद्धी) राष्ट्रीय ग्राम स्वराज अभियान अंतर्गत पंचायत सहायकों /ग्राम प्रधान एवं ग्राम पंचायत सचिव को पंचायत के आय बढ़ाने को (ओसीआर) की दो दिवसीय ट्रेनिंग उप निदेशक (पंचायत),विंध्याचल मंडल मिर्जापुर, के निर्देशन में इंडिको प्राइवेट लिमिटेड लखनऊ के द्वारा देने का शुभारंभ सोमवार को ब्लाक सभागार में एडीओ पंचायत आशुतोष श्रीवास्तव ने द्वीप प्रज्वलन कर किया। इस दौरान वरिष्ठ फैकल्टी डीपीआरसी राजेश त्रिपाठी ट्रेनर संदीप कश्यप एवं भास्कर प्रसाद ने बताया कि बताया कि पंचायत एक स्वतंत्र इकाई के रूप में कार्य करती है विकास कार्य में धन राशि की आवश्यकता पड़ती है राज्य सरकार एवं केंद्र से जो धनराशि प्राप्त होती है उसमे कराए जाने वाले कार्य निश्चित कर दिया जाता है जिसके कारण पंचायत बहुत से कार्य नहीं कर पाती। अगर पंचायत स्वयं के श्रोत से आय करती है तो उस पैसे से अपने पंचायत के आवश्यकतानुसार कोई भी कार्य कर पाएंगी। पंचायत के स्वयं के कौन कौन से श्रोत है उसके बारे में भी संक्षिप्त जानकारी देते हुए यह भी बताए कि अगर 1500 के नीचे की आबादी वाली पंचायतें रूपये 10000 तक की स्वयं के श्रोत से आय करती है तो उन्हें रुपए 50000 तक सरकार द्वारा आत्म निर्भर पंचायत पुरस्कार अंतर्गत प्रोत्साहन धनराशि पंचायत के विकास कार्य हेतु दिया जा रहा है रुपया 10 हजार से जितना रुपया ज्यादा पंचायतें स्वयं के श्रोत से आय करेंगी उस राशि का पांच गुना प्रोत्साहन की धनराशि सरकार द्वारा दी जा रही है। अतः आप लोग जो 1500 से नीचे के आवादी की पंचायतें है वे ज्यादा से ज्यादा प्रोत्साहन राशि पाने हेतु पंचायतों में स्वयं के श्रोत से आय अर्जित करने हेतु प्रयास करे जिससे पंचायते अपने विकास विकास कार्यों को इच्छानुरूप कर सकती है।बताया गया कि पंचायत सहायक जाति प्रमाण पत्र आयुष्मान कार्ड आर आर सी सेंटर आदि क्षेत्रों से आय को बढ़ा सकते है। कोन ब्लाक में भी ओसीआर की ट्रेनिंग का शुभारंभ एडीओ पंचायत सुनील पाल ने किया। इस दौरान इंडिको
प्रतिनिधि सादिक, अनीश कुमार, सुधीर कुमार सहित सभी ग्राम पंचायतों के पंचायत सहायक उपस्थित रहे।
Author: Pramod Gupta
Hello









