January 15, 2026 5:56 pm

अपर पुलिस महानिदेशक वाराणसी जोन ने मिशन शक्ति केन्द्र का किया निरीक्षण

सोनभद्र। पीयूष मोर्डिया अपर पुलिस महानिदेशक वाराणसी जोन, वाराणसी द्वारा थाना रॉबर्ट्सगंज में स्थापित मिशन शक्ति केन्द्र का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान अपर पुलिस महानिदेशक ने मिशन शक्ति केन्द्र में कार्यरत महिला पुलिस टीम से प्रतिदिन की जा रही कार्यवाही, महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा व्यवस्था, जागरूकता कार्यक्रमों तथा प्राप्त शिकायतों के निस्तारण की स्थिति के संबंध में विस्तृत जानकारी प्राप्त की। इसके अतिरिक्त मिशन शक्ति टीम में कार्यरत महिला आरक्षियों के लिए उपलब्ध आवास, भोजन, विश्राम एवं अन्य मूलभूत सुविधाओं के संबंध में भी जानकारी ली गई तथा आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए गए। अपर पुलिस महानिदेशक ने मिशन शक्ति अभियान के अंतर्गत किए जा रहे कार्यों की सराहना करते हुए महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा को लेकर संवेदनशील, प्रभावी एवं सतत कार्यवाही सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। निरीक्षण के अवसर पर पुलिस अधीक्षक सोनभद्र, अपर पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय), क्षेत्राधिकारी नगर, क्षेत्राधिकारी सदर तथा थाना प्रभारी रॉबर्ट्सगंज उपस्थित रहे।

Pramod Gupta
Author: Pramod Gupta

Hello

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

कोरोना अपडेट

Weather Data Source: Wetter Indien 7 tage

राशिफल

error: Content is protected !!