सोनभद्र। बभनी (नरेश गुप्ता )बभनी थाना क्षेत्र में पारिवारिक विवाद के चलते पांच लोगों को शांतिभंग के आरोप में गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने रविवार को यह कार्रवाई की और सभी आरोपियों को कोर्ट में पेश किया। एक ही परिवार के दो पक्षों के बीच लंबे समय से विवाद चल रहा था। रविवार को यह विवाद बढ़ गया और दोनों पक्षों में कहासुनी के बाद मारपीट भी हुई।
सूचना मिलने पर बभनी पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों पक्षों से पांच लोगों को हिरासत में ले लिया। प्रभारी निरीक्षक कमलेश पाल ने बताया कि पति-पत्नी के बीच हुए आपसी विवाद के कारण यह स्थिति उत्पन्न हुई थी।
शांतिभंग के आरोप में जिन पांच व्यक्तियों का चालान किया गया है उनमें पोखरा निवासी लवकुश गुप्ता, धनवार निवासी राजदेव गुप्ता और रामधनी, तथा म्योरपुर थाना क्षेत्र के कुदरी निवासी पुष्पा और कमलेश शामिल हैं।
Author: Pramod Gupta
Post Views: 158









