January 15, 2026 5:12 pm

सचिव/निदेशक माला श्रीवास्तव आईएएस ने चूना-पत्थर खदान का किया औचक निरीक्षण

सोनभद्र। सचिव/निदेशक माला श्रीवास्तव आईएएस ने जनपद सोनभद्र स्थित चूना-पत्थर (लाइमस्टोन) खदान का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने खनन कार्यों की प्रगति, सुरक्षा मानकों के अनुपालन तथा प्रमुख खनिजों के उत्पादन एवं डिस्पैच की स्थिति का गहन जायज़ा लिया। निरीक्षण में यह तथ्य सामने आया कि वर्तमान में प्रमुख खनिजों के उत्पादन एवं डिस्पैच की निगरानी ऑफलाइन प्रणाली के माध्यम से की जा रही है। इस व्यवस्था को ऑनलाइन किए जाने को लेकर अधिकारियों के साथ विस्तार से विचार-विमर्श किया गया। अधिकारियों ने बताया कि निगरानी व्यवस्था के ऑनलाइन होने से अनुवीक्षण अधिक प्रभावी होगा और पारदर्शिता में उल्लेखनीय वृद्धि होगी। इसके उपरांत जिलाधिकारी की उपस्थिति में वन विभाग तथा प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में लंबित प्रकरणों के शीघ्र निस्तारण के निर्देश दिए गए, ताकि क्षेत्र में खनिज उत्पादन को गति मिले, रोजगार के नए अवसर सृजित हों और निवेश को बढ़ावा मिल सके।खनन कार्यों में सुरक्षा के महत्व पर बल देते हुए सचिव/निदेशक ने दक्ष एवं प्रशिक्षित कर्मियों के माध्यम से कार्य कराने के निर्देश दिए। साथ ही श्रमिकों के नियमित प्रशिक्षण हेतु आवश्यक कार्यवाही शीघ्र सुनिश्चित करने को कहा गया।प्रशासन का मानना है कि इन कदमों से खनन क्षेत्र में सुरक्षित, पारदर्शी एवं सतत विकास को बढ़ावा मिलेगा।

Pramod Gupta
Author: Pramod Gupta

Hello

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

कोरोना अपडेट

Weather Data Source: Wetter Indien 7 tage

राशिफल

error: Content is protected !!