January 14, 2026 11:25 pm

शिक्षामित्र का हार्ट अटैक से निधन, परिजनों में मचा कोहराम

सोनभद्र (दुद्धी) दुद्धी ब्लॉक क्षेत्र के विंढमगंज थाना अंतर्गत ग्राम फुलवार शिक्षामित्र अरुण कुमार श्रीवास्तव 45 वर्षीय पुत्र विशंभर लाल श्रीवास्तव का शनिवार–रविवार की मध्यरात्रि हार्ट अटैक से आकस्मिक निधन हो गया। ग्राम प्रधान दिनेश यादव ने बताया कि अरुण कुमार श्रीवास्तव प्राथमिक विद्यालय सुईचट्टान, फुलवार में शिक्षामित्र के पद पर कार्यरत थे। शनिवार और रविवार की मध्यरात्रि लगभग 1:30 बजे अचानक उनकी तबीयत बिगड़ी और हृदय गति रुक जाने से उनकी मृत्यु हो गई। मौके पर पहुंची मोबाइल मेडिकल यूनिट के चिकित्सा अधिकारी डॉ. विनय श्रीवास्तव ने उनकी मृत्यु की पुष्टि की। अरुण श्रीवास्तव के असामयिक निधन से परिजनों में कोहराम मच गया है। स्वजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। वहीं, क्षेत्र के शिक्षकों एवं शिक्षा विभाग में भी शोक की लहर दौड़ गई है। मृतक अपने पीछे एक पुत्र और एक पुत्री, दोनों छोटे-छोटे बच्चों को छोड़ गए हैं, जिनके सिर से पिता का साया उठ गया। ग्रामीणों ने परिवार के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए शासन-प्रशासन से आर्थिक सहायता की मांग की है।

Pramod Gupta
Author: Pramod Gupta

Hello

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

कोरोना अपडेट

Weather Data Source: Wetter Indien 7 tage

राशिफल

error: Content is protected !!