सोनभद्र/बीजपुर(विनोद गुप्त)सरकार की महत्वाक्षी योजना बिजली बिल राहत योजना का लाभ उपभोक्ता खूब उठा रहे हैं।बिजली बितरण निगम द्वारा गाँवों में जगह जगह आयोजित कैम्प में ग्राम प्रधानों का भरपूर सहयोग मिल रहा है।उक्त आशय की जानकारी देते हुए उपखण्ड अधिकारी म्योरपुर शिवम गुप्ता ने बताया कि 11 और 12 दिसम्बर को आयोजित कैम्प में परनी के ग्राम प्रधान जगनारायण ने सक्रियता दिखाते हुए अपने गाँव मे 30 से अधिक लोगों का पंजीकरण कराया वहीं पड़री की ग्राम प्रधान श्रीमती करोड़पतिया देवी के प्रतिनिधि जमुना यादव ने भी 30 उपभोक्ताओं का पंजीकरण करा कर उपभोक्ताओं को सरकार की योजना से लाभान्वित कराते हुए विभाग का भरपूर सहयोग किया।बताया गया कि बिजली विभाग म्योरपुर बिजली राहत योजना का लाभ पहुचाने के गाँव गाँव घर घर पहुँच कर उपभोक्ताओं को जागरूक कर रहा है।उपखण्ड अधिकारी शिवम गुप्ता ने म्योरपुर ब्लाक क्षेत्र के सभी ग्राम प्रधानों क्षेत्र पंचायत सदस्यों से अपील करते हुए कहा है कि बिजली विभाग का सहयोग करते हुए अपने अपने गाँवो के उपभोक्ताओं को जागरूक कर योजना के निर्धारित तिथि तक पंजीकरण करा कर उपभोक्ताओं को लाभ पहुचाएं।कैम्प में जेई म्योरपुर विनय कुमार सिंह,उदय ,विकास,पंकज,मेहीलाल आदि लोग उपस्थित थे।









