– थाना पिपरी पुलिस ने साइबर फ्राड के ₹1.90 लाख रुपये कराए वापस
सोनभद्र। पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा द्वारा साइबर अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान तथा अपर पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय) के दिशा-निर्देशन में थाना पिपरी पुलिस ने सराहनीय कार्य करते हुए साइबर फ्राड के शिकार व्यक्ति की ₹1,90,000 की धनराशि सफलतापूर्वक वापस कराई है। थाना पिपरी क्षेत्र अंतर्गत 51-ए, हिंडालको कॉलोनी, रेनूकूट निवासी सौरभ नंदा पुत्र सुनील नंदा के बैंक खाते से किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा साइबर फ्राड के माध्यम से धनराशि ट्रांसफर कर ली गई थी। प्रकरण की सूचना मिलते ही थाना पिपरी पुलिस एवं साइबर टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए संबंधित बैंक से तत्काल पत्राचार कर फ्राड की गई धनराशि को होल्ड कराया। इसके बाद निर्धारित प्रारूप में आवश्यक नोटिस की कार्रवाई पूर्ण कर कुल ₹1,90,000 आवेदक के मूल खाते में वापस कराए गए। धनराशि वापस मिलने पर आवेदक द्वारा पुलिस अधीक्षक, अपर पुलिस अधीक्षक तथा थाना पिपरी/साइबर टीम के अधिकारी एवं कर्मचारियों की भूरी-भूरी प्रशंसा की गई। कार्यवाही करने वाली पुलिस प्र0नि0 सत्येन्द्र कुमार राय थाना पिपरी, उ0नि0 दिलीप कुमार सिंह थाना पिपरी, म0आ0 अर्चना थाना पिपरी
Author: Pramod Gupta
Hello









