October 25, 2026 1:40 am

खनन निदेशक माला श्रीवास्तव पहुंचीं सोनभद्र, खनन हादसे के बाद पहली बार दौरा

सोनभद्र। जनपद में हुए पत्थर खनन हादसे के बाद खनन निदेशक माला श्रीवास्तव पहली बार सोनभद्र पहुंचीं। उनके आगमन को लेकर खनन क्षेत्र में सन्नाटा पसरा रहा। सूत्रों के अनुसार खनन निदेशक द्वारा हादसा स्थल के निरीक्षण की चर्चा है। उल्लेखनीय है कि बीते 15 नवंबर को एक पत्थर खदान में हुए दर्दनाक हादसे में 7 लोगों की मौत हो गई थी।हादसे के बाद से खान सुरक्षा निदेशालय द्वारा जनपद में पत्थर खनन पर रोक लगा दी गई है, जिससे खनन कार्य पूरी तरह ठप है। खनन निदेशक के सोनभद्र पहुंचने पर सर्किट हाउस में जिलाधिकारी, अपर जिलाधिकारी सहित अन्य संबंधित अधिकारी भी मौजूद रहे। दौरे को लेकर प्रशासनिक हलकों में हलचल देखी गई।

Pramod Gupta
Author: Pramod Gupta

Hello

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

कोरोना अपडेट

Weather Data Source: Wetter Indien 7 tage

राशिफल

error: Content is protected !!