February 12, 2026 3:20 am

70 वर्षीय वृद्ध का सोन पंप नहर में मिला शव, इलाके में मचा हड़कंप

सोनभद्र। चोपन थाना क्षेत्र के सलखन ग्राम पंचायत अंतर्गत बैरहवा टोले में शनिवार की अलसुबह सोन पंप नहर में एक शव तैरता दिखाई देने से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। शव को देखने के लिए ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। सूचना पर स्थानीय लोगों ने चोपन पुलिस को अवगत कराया। सूचना मिलते ही प्रभारी निरीक्षक चोपन कुमुद शेखर सिंह, उपनिरीक्षक अभयनाथ यादव पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। ग्रामीणों के सहयोग से शव को सोन पंप नहर से बाहर निकलवाया गया। शिनाख्त कराने पर मृतक की पहचान रामकुमार गोंड उर्फ गईता उम्र लगभग 60 वर्ष पुत्र इनरमन गोंड निवासी बशहवा टोला ग्राम पंचायत बेलछ चोपन के रूप में हुई। सूचना पर ग्राम प्रधान श्याम नारायण गोंड भी मौके पर पहुंचे और मृतक की पहचान की पुष्टि की। उन्होंने बताया कि मृतक रात के समय अपनी रिश्तेदारी में जा रहे थे। आशंका जताई जा रही है कि नहर के पास से गुजरते समय पैर फिसलने के कारण पुलिया के नीचे गिर गए, जिससे पानी में डूबकर उनकी मौत हो गई। फिलहाल चोपन पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मृत्यु के वास्तविक कारणों की पुष्टि हो सकेगी।

Pramod Gupta
Author: Pramod Gupta

Hello

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

कोरोना अपडेट

Weather Data Source: Wetter Indien 7 tage

राशिफल

error: Content is protected !!