January 14, 2026 9:51 pm

कानून व्यवस्था संभालने पहुंची डायल 112 पुलिस पर दबंगो ने किया हमला पुलिस के गाडी का तुटा शिसा ,पांच आरोपी गिरफ्तार

सोनभद्र/कोन(मुन्ना लाल जायसवाल)।थाना क्षेत्र के कचनरवा ग्राम पंचायत अंतर्गत टोला हड़वरिया (परसवा) में बृहस्पतिवार की देर रात विवाद सुलझाने पहुंची डायल 112 पुलिस पर मनबढ़ों ने हमला बोल दिया। पथराव कर पुलिस वाहन के शीशे तोड़ दिए। पुरे घटना में एक हेड कांस्टेबल घायल हो गए जबकि कुछ अन्य पुलिसकर्मियों को भी चोट आई। मामले में पुलिस ने 11 नामजद व अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करते हुए पांच को गिरफ्तार कर लिया।प्रभारी निरीक्षक संजीव सिंह ने बताया कि हड़वरिया के रहने वाले सुदर्शन राम ने रात करीब 8 बजे डायल-112 पर सूचना दी कि उनके उनके बेटों और बहुओं में मारपीट हो रही है। इस पर पीआरवी ड्यूटी पर तैनात हेड कांस्टेबल संतोष कुमार यादव, कांस्टेबल लालमणि कनौजिया और चालक अभिमन्यु घटनास्थल पर पहुंचे। वहां विवाद को शांत कराने के साथ ही सभी को थाने चलने के लिए कहा गया। संबंधित परिवार के लोग मौके पर ही पंचायत कराने की बात पर अड़ गए। कुछ ही देर में गांव के दूसरे भी लोग जुट गए। इसके बाद पुलिस से नोकझोंक शुरू हो गई। हालात बेकाबू होते देख पीआरवी टीम की सूचना पर अतिरिक्त पुलिस टीम भेजी गई। इस पर कुछ लोगों ने पथराव कर दिया। इसके चलते हेड कांस्टेबल संतोष यादव गंभीर रूप से घायल हो गए। वहीं अन्य पुलिसकर्मियों को भी चोटें आईं पुलिस ने इस मामले में प्राथमिकी दर्ज कर पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया। शेष की गिरफ्तारी के लिए दबिश जारी थी। सीसीटीवी फुटेज के जरिये आरोपियों की पहचान की गई है। अभी 11 लोगों की पहचान की गई है। इन्हें नामजद किया गया है। शेष अन्य के खिलाफ भी बीएनएस की धाराओं और 7 सीएलए के तहत प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।सीओ ओबरा हर्ष पाण्डेय ने बताया कि पुलिस टीम विवाद को सुलझाने गई थी। वहां उन पर हमला बोलकर घायल करने की जानकारी मिली है। प्राथमिकी दर्ज कर पांच लोगों को गिरफ्तार किया गया है।

Pramod Gupta
Author: Pramod Gupta

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

कोरोना अपडेट

Weather Data Source: Wetter Indien 7 tage

राशिफल

error: Content is protected !!