January 14, 2026 9:59 pm

कुत्ता के काटने से एक गाय हुई पागल बाजार में आतंक का माहौल दहशत में जनजीवन

सोनभद्र/बीजपुर(विनोद गुप्त)स्थानीय बाजार में एक पागल गाय के आतंक से दहशत का माहौल है।पूर्ण रूप से विक्षिप्त हुई गाय लोगों को दौड़ा कर काट रही है तो उठा उठा कर पटक रही है।बताया जाता है कि गाय को किसी कुत्ते ने कभी काट लिया था जिसके कारण वह अब पागल होकर कुत्तों जैसे आचरण कर रही है।शुक्रवार की शाम गाय भीड़ भाड़ वाले क्षेत्र के श्रीराम चौक पर पहुँच कर लोगों को दौड़ाना शुरू किया तो पूरे बाजार में हड़कम्प मच गया।इस दौरान कुछ युवकों ने हिम्मत कर के गाय को किसी तरह काबू में कर के रस्सी से बांध कर गिरा दिया।तमाशा देखने उमड़ी भीड़ में किसी ने प्रभारी निरीक्षक नरेंद्र कुमार सिंह को फोन कर मामले की जानकारी दी।घटना स्थल पर पहुँचे प्रभारी निरीक्षक ने रस्सी से बांध कर गिराई गयी गाय को खोलवा दिया और बाजार से सब्जी मंडी की ओर भगा दिया गया।लोगों में अंदेशा है कि गाय फिर आएगी और वही हरक्क्त करेगी।बताया गया कि अब तक गाय के कारण दर्जनों लोग चोटिल हुए हैं।लोगों ने सम्बन्धित अधिकारी से संज्ञान लेने की माँग की है।

Pramod Gupta
Author: Pramod Gupta

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

कोरोना अपडेट

Weather Data Source: Wetter Indien 7 tage

राशिफल

error: Content is protected !!