January 14, 2026 11:07 pm

मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना में 171 जोड़ों का भव्य सामूहिक विवाह सम्पन्न

सोनभद्र। प्रदेश सरकार की महत्वाकांक्षी मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत आज रेलवे फुटबॉल मैदान, चोपन में 171 जोड़ों का विवाह पारंपरिक रीति-रिवाजों एवं पूरे उत्साह के साथ सम्पन्न कराया गया। विवाह समारोह का संचालन जिलाधिकारी बी.एन. सिंह के निर्देशन एवं मुख्य विकास अधिकारी जागृति अवस्थी की देखरेख में किया गया, जिन्होंने अपनी टीम के साथ संपूर्ण आयोजन सफलतापूर्वक संपन्न कराया। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से उपस्थित रहे—
• संजय कुमार गोंड़, मंत्री समाज कल्याण विभाग
• भूपेश चौबे, विधायक सदर
• जीत सिंह खरवार, उपाध्यक्ष, एससी/एसटी आयोग, उ.प्र.
इसके साथ ही कई जनप्रतिनिधि एवं जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे। सभी अतिथियों ने नवविवाहित जोड़ों का कन्यादान कर आशीर्वाद प्रदान किया। समारोह में बारात का स्वागत, जयमाल, धार्मिक अनुष्ठान एवं परंपरागत रीति-रिवाजों का पालन किया गया। इसमें 169 हिन्दू तथा 02 मुस्लिम जोड़ों सहित कुल 171 जोड़ों का विवाह उनके धार्मिक रीति-रिवाजों के अनुसार सम्पन्न हुआ। जोड़ों एवं परिजनों के लिए भव्य भोज का विशेष आयोजन भी किया गया। मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत प्रति जोड़ा ₹1,00,000 की सहायता प्रदान की गई, जिसमें
• ₹60,000 : कन्या के खाते में डीबीटी के माध्यम से
• ₹25,000 : वैवाहिक उपहार सामग्री हेतु
• ₹15,000 : पंडाल, भोजन, फर्नीचर, पेयजल, प्रकाश व्यवस्था व अन्य आयोजन मदों हेतु

प्रत्येक नवविवाहित जोड़े को दिए गए उपहार—
पालय-बिछिया, गद्दा, तकिया, साड़ी, ब्लाउज, पेटीकोट, चुनरी, लहंगा, चादर, प्रेस, डिनर सेट, सीलिंग फैन, मिष्ठान आदि, तथा कन्या को कलाई घड़ी प्रदान की गई।
चिकित्सा विभाग की ओर से सभी जोड़ों को शगुन किट भी दी गई। रॉबर्ट्सगंज 03, करमा 15, चतरा 05,  नगवां 03, चोपन 21, ओबरा 03, कोन 08, दुद्धी 30, बभनी 29, म्योरपुर 51, रेनुकूट 02 नगर पालिका रॉबर्ट्सगंज 01 कार्यक्रम स्थल पर सामूहिक विवाह सेल्फी प्वाइंट तथा नशा मुक्त भारत अभियान हेतु जागरूकता सेल्फी प्वाइंट भी स्थापित किया गया। इस अवसर पर जिला विकास अधिकारी हेमन्त कुमार सिंह, जिला समाज कल्याण अधिकारी, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी मुकुल आनंद पांडेय, डीसी मनरेगा रवीन्द्र वीर सिंह, जिला पंचायत राज अधिकारी नमिता शरण, जिला विद्यालय निरीक्षक जयराम सिंह, जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी सुधांशु शेखर शर्मा एवं सहित कई अधिकारी उपस्थित रहे।

Pramod Gupta
Author: Pramod Gupta

Hello

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

कोरोना अपडेट

Weather Data Source: Wetter Indien 7 tage

राशिफल

error: Content is protected !!