February 12, 2026 3:42 am

न्यायालय परिसर में सुरक्षा व्यवस्था का पुलिस अधीक्षक द्वारा औचक निरीक्षण

सोनभद्र। पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा ने आज न्यायालय परिसर, रॉबर्ट्सगंज का औचक निरीक्षण कर वहां की सुरक्षा-व्यवस्था की विस्तृत समीक्षा की। अचानक पहुंचे पुलिस अधीक्षक ने मुख्य प्रवेश द्वार से लेकर पार्किंग क्षेत्र, आमजन मार्ग, बैरिकेडिंग तथा सीसीटीवी कवरेज सहित सभी संवेदनशील बिंदुओं का गहन निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान न्यायालय लॉकअप की भौतिक स्थिति, अभियुक्तों की सुरक्षा, बंदी प्रस्तुतिकरण की प्रक्रिया तथा ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों की कार्यप्रणाली का सूक्ष्म मूल्यांकन किया गया। एसपी ने ड्यूटी पर मौजूद पुलिसबल की उपस्थिति, सतर्कता, ड्रेस अनुशासन, सुरक्षा उपकरणों की उपलब्धता और तत्परता की जांच की। उन्होंने पुलिसकर्मियों को अपने दायित्वों के प्रति और अधिक सजग एवं प्रोफेशनल रहने का निर्देश दिया। पुलिस अधीक्षक ने निम्न बिंदुओं पर विशेष जोर दिया—
• न्यायालय में आने-जाने वाले व्यक्तियों की सघन चेकिंग
• किसी भी संदिग्ध गतिविधि पर तत्काल कार्रवाई
• अभियुक्तों की सुरक्षित एस्कॉर्टिंग व्यवस्था को सुदृढ़ करना
• भीड़ नियंत्रण एवं संवेदनशील मामलों में सुरक्षा घेरा बढ़ाना
• सीसीटीवी निगरानी को नियमित रूप से मॉनिटर करना उन्होंने कहा कि न्यायालय परिसर अत्यंत संवेदनशील स्थल है, इसलिए सुरक्षा व्यवस्था में किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। सभी कर्मचारी पूरी मुस्तैदी, संयम एवं पेशेवर रवैया अपनाते हुए अपनी ड्यूटी का निर्वहन करें।

Pramod Gupta
Author: Pramod Gupta

Hello

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

कोरोना अपडेट

Weather Data Source: Wetter Indien 7 tage

राशिफल

error: Content is protected !!