सोनभद्र। पुलिस अधीक्षक के निर्देशन तथा अपर पुलिस अधीक्षक मुख्यालय और क्षेत्राधिकारी पिपरी के पर्यवेक्षण में चलाए जा रहे अपराधियों की धर-पकड़ अभियान के तहत शक्तिनगर पुलिस ने गैंगस्टर एक्ट में वांछित एक महत्वपूर्ण युवक को गिरफ्तार कर लिया। थानाध्यक्ष शक्तिनगर के नेतृत्व में चौकी प्रभारी बीना तथा पुलिस टीम द्वारा वांछित/वारंटियों की तलाश की गई कार्रवाई के दौरान यह सफलता मिली। अपर सत्र न्यायाधीश/FTC/CAW सोनभद्र द्वारा निर्गत गैर-जमानती गिरफ्तारी वारंट (SPL ST. No. 6/2027, राज्य बनाम शैलेन्द्र पासवान, धारा 3(1) गैंगस्टर एक्ट) के तहत वांछित चल रहा अभियुक्त बीरेंद्र वियार उम्र लगभग 32 वर्ष पुत्र कमल वियार निवासी आजादनगर घरसड़ी थाना शक्तिनगर अपने घर पर ही मौजूद मिला।पुलिस ने अभियुक्त को विधिक प्रक्रिया के तहत सुबह लगभग 07:10 बजे गिरफ्तार किया और आवश्यक कार्रवाई पूर्ण कर न्यायालय रवाना किया। गिरफ्तारी करने वाली पुलिस उपनिरीक्षक जितेन्द्र सरोज चौकी इंचार्ज बीना थाना शक्तिनगर, कांस्टेबल विजय प्रताप चौकी बीना थाना शक्तिनगर
Author: Pramod Gupta
Hello









