सोनभद्र। पुलिस अधीक्षक के निर्देशन तथा अपर पुलिस अधीक्षक मुख्यालय/क्षेत्राधिकारी पिपरी के पर्यवेक्षण में अपराध नियंत्रण अभियान के तहत शक्तिनगर पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। थाना क्षेत्र की वादिनी साहिना परवीन पत्नी इसरार खाँ निवासी शिवाजी नगर की तहरीर पर दर्ज मुकदमा अपराध संख्या 206/2025 (धारा 69, 89, 351(3) BNS) में नामजद मुख्य आरोपी सुधीर कुमार को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। घटना के बाद से ही आरोपी की गिरफ्तारी हेतु थाना प्रभारी शक्तिनगर के नेतृत्व में लगातार प्रयास किए जा रहे थे। 11 दिसंबर 2025 को मुखबिर की सूचना पर पुलिस टीम ने राजकीय कॉलोनी के पास से मुख्य अभियुक्त सुधीर कुमार 26 वर्ष निवासी राजकिशन बस्ती शक्तिनगर को रात लगभग 20:40 बजे गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपी के विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी कर उसे न्यायालय भेज दिया गया।गिरफ्तारी करने वाली पुलिस उपनिरीक्षक रामदरश राम थाना प्रभारी थाना शक्तिनगर, हेड कांस्टेबल दिनेश कुमार भारती थाना शक्तिनगर, कांस्टेबल अक्षय कुमार यादव थाना शक्तिनगर
Author: Pramod Gupta
Hello









