सोनभद्र। जनपद में आगामी 25 दिसंबर से शुरू होने वाले विधायक खेल महाकुंभ के आयोजन की तैयारियाँ तेज हो गई हैं। इसी क्रम में शुक्रवार को हाइडिल मैदान में वैदिक मंत्रोच्चार के साथ विधिवत भूमि पूजन किया गया। शुभ मुहूर्त में भगवान का आह्वान कर कार्यक्रम की सफलता की कामना की गई। मैदान में लगाए गए आकर्षक नारे- “सोन की माटी सोन का दम, आओ मिलकर खेले हम” ने उपस्थित युवाओं और ग्रामीणों में उत्साह भर दिया। भूमि पूजन में अनुसूचित जाति जनजाति आयोग के उपाध्यक्ष जीत सिंह खरवार, सदर विधायक भूपेश चौबे और जिला अध्यक्ष नंदलाल गुप्ता मुख्य रूप से मौजूद रहे। भूमि पूजन के बाद सदर विधायक भूपेश चौबे ने कहा कि विधायक खेल महाकुंभ युवाओं के सर्वांगीण विकास के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजनों से समाज में आपसी समरसता, सौहार्द और भाईचारे को बढ़ावा मिलता है। उन्होंने यह भी कहा कि आज खेल केवल मनोरंजन का साधन नहीं, बल्कि आर्थिक उन्नति का बड़ा माध्यम बन चुके हैं। राज्य, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर खेलने वाले खिलाड़ियों को शिक्षा में छूट से लेकर विभिन्न नौकरियों में विशेष अवसर मिल रहे हैं। खेल कोटे के माध्यम से भी अनेक नियुक्तियाँ हो रही हैं। सोनभद्र जैसे जनपद में ऐसे खेलों का आयोजन युवाओं के भविष्य के लिए अत्यंत आवश्यक बताया। इस अवसर पर जिला महामंत्री कृष्ण मुरारी गुप्ता, जिला मंत्री संतोष शुक्ला, मंडल अध्यक्ष चूर्क दिलीप चौबे, डॉ. सिद्धार्थ शंकर मिश्रा, संजय जयसवाल, ओम प्रकाश यादव, सुनील सिंह, गुडिया तिवारी, ज्योति खरवार, अजय पांडे, अजय मिश्रा, गौरव शुक्ला सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता, युवा और स्थानीय नागरिक मौजूद रहे।
Author: Pramod Gupta
Hello









