सोनभद्र (ओबरा) समाजवादी लोहिया वाहिनी के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. रामकरण निर्मल का जन्मदिवस आज ओबरा नगर के वार्ड संख्या 13 स्थित साईं मंदिर परिसर में दलित समाज के बच्चों के साथ बड़े ही हर्षोल्लास व सामाजिक सौहार्द के माहौल में मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत में उपस्थित लोगों को डॉ. निर्मल के जीवन संघर्ष, कठिन परिस्थितियों में हासिल की गई उपलब्धियों और समाज के प्रति उनके अविस्मरणीय योगदान के बारे में बताया गया। इसके पश्चात केक काटकर बच्चों में केक व मिठाई वितरित की गई। साथ ही बच्चों को कॉपी, पेंसिल, पेन, रबड़ व कटर बाँटे गए तथा उन्हें शिक्षा का महत्व समझाया गया। इस अवसर पर बच्चों के अभिभावकों को बाबा साहब भीमराव अम्बेडकर के मूल मंत्र “शिक्षित बनो, संगठित रहो” की सीख दी गई। आपको बता दें कि डॉ. रामकरण निर्मल धोबी समाज से आते हैं और विपरीत परिस्थितियों के बावजूद उन्होंने उच्च शिक्षा प्राप्त कर डॉक्टर की उपाधि हासिल की। दलित समाज के हक़ और अधिकारों की लड़ाई में वह वर्षों से अग्रणी भूमिका निभाते रहे हैं। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के प्रिय सहयोगियों में शामिल डॉ. निर्मल आज उत्तर प्रदेश में दलित समाज की एक सशक्त आवाज़ माने जाते हैं। कार्यक्रम का आयोजन वार्ड 13 के सभासद व लोहिया वाहिनी के प्रदेश सचिव अजीत कन्नौजिया द्वारा किया गया, जबकि कार्यक्रम की अध्यक्षता लोहिया वाहिनी के जिलाध्यक्ष ज्यूतेश गौतम ने की।
कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि लोहिया वाहिनी के पूर्व जिलाध्यक्ष खुर्शीद आलम, तथा विशिष्ट अतिथि के रूप में युवजन सभा के पूर्व जिलाध्यक्ष बिपिन सिंह कश्यप शामिल हुए। दोनों ही अतिथियों ने डॉ. निर्मल के संघर्षों से प्रेरणा लेने की बात कही। मौके पर बड़ी संख्या में वार्डवासी, नगरवासी और नन्हे-मुन्ने बच्चे उपस्थित रहे।
Author: Pramod Gupta
Hello









