सोनभद्र/ पन्नूगंज थाना क्षेत्र के बेलखुरी मोड़ के पास एक तेज रफ्तार से आ ररही रामगढ की तरफ से अर्टिगाकार बाइक सवार को धक्का मार कर फरार हो गया जिससे बाइक सवार की मौके पर ही मौत हो गई क्षेत्र में यातायात बेहतर सुचारु बनाने के लिए निकले यातायात प्रभारी निरीक्षक कृष्णकांत शुक्ल सजौर पोखरा के पास बैरियर लगाकर बाइक सवार को धक्का मार कर भाग रही तेज रफ्तार अर्टिगाकार व चालक को घेरा बंदी कर कब्जे में लेकर तत्काल बेलखुरी मोड घटना स्थल पर पहुंचकर कृष्णकांत शुक्ल ने पन्नुगंज पुलिस के साथ शव को गाड़ी में रखवाकर अग्रिम कार्रवाई में जुट गए जानकारी के अनुसार ईश्वर गुप्ता पुत्र लाल धारी गुप्ता उम्र लगभग 40 वर्ष ग्राम पंचायत सेघुवां चौकी नई बाजार थाना कोतवाली सदर राबर्ट्सगंज घर के कार्य से अपनी बाइक से चतरा मार्केट रामगढ की तरफ जा रहे थे रामगढ़ की तरफ से राबर्ट्सगंज की तरफ जा रही तेज रफ्तार आर्टिगाकार ने धक्का मार दिया जिससे वाइक सवार की मौके पर मौत हो गई घटना की सूचना परिजनों को लगते ही घर में चिख पुकार होने लगी पन्नूगंज पुलिस व यातायात प्रभारी निरीक्षक कृष्णकांत शुक्ल मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे मे लेते हुए अग्रिम कार्रवाई में जुट गए









