February 12, 2026 3:14 am

अपना दल (एस) की मासिक बैठक में विभिन्न बिंदुओं पर हुई चर्चा

सोनभद्र (दुद्धी) अपना दल (एस) की विधानसभा स्तरीय मासिक बैठक बुधवार को विधानसभा अध्यक्ष निरंजन जायसवाल की अध्यक्षता में आयोजित हुई। इस दौरान मुख्य अतिथि विधानसभा प्रभारी एवं राष्ट्रीय सचिव राकेश यादव ने कहा कि अपना दल (एस) गरीब, दलित, पिछड़े, शोषित, वंचित एवं किसानों के अधिकारों के लिए लगातार संघर्षरत है। पार्टी संस्थापक स्व. डॉ. सोनेलाल पटेल के सपनों को साकार करने का कार्य राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल के नेतृत्व में पूरे प्रदेश में मजबूती से किया जा रहा है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे बूथ स्तर तक संगठन को सशक्त बनाते हुए आगामी पंचायत चुनाव में निर्णायक भूमिका निभाएँ। विशिष्ट अतिथि ब्लॉक प्रमुख म्योरपुर मान सिंह गोंड़ ने अपने उद्बोधन में कहा कि संगठन की असली ताकत कार्यकर्ता होता है। जब प्रत्येक कार्यकर्ता पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ बूथ स्तर पर सक्रिय रहेगा, तभी पार्टी का जनाधार और मजबूत होगा। उन्होंने हर संभव सहयोग का विश्वास दिलाया। इस दौरान राजपाल सिंह कुशवाहा ओमप्रकाश पटेल, उमाकांत कनौजिया, जय गोविंद पटेल उदित पटेल, राजेश वर्मा, राजेश कुमार, दिनेश प्रसाद सहित तमाम पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Pramod Gupta
Author: Pramod Gupta

Hello

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

कोरोना अपडेट

Weather Data Source: Wetter Indien 7 tage

राशिफल

error: Content is protected !!