January 15, 2026 5:29 pm

सोनभद्र की बेटी ने रचा इतिहास

– आईआईटी (आईएसएम) धनबाद में ‘बेस्ट रिसर्च स्कॉलर’ अवॉर्ड से सम्मानित हुईं सारिका गुप्ता

सोनभद्र (दुद्धी) जनपद की प्रतिभाशाली बेटी सारिका गुप्ता ने राष्ट्रीय स्तर पर एक बार फिर जिले का नाम गौरवान्वित किया है। दुद्धी कस्बे के सुप्रसिद्ध समाजसेवी एवं चिकित्साधिकारी डॉ. संजय गुप्ता की सुपुत्री सारिका को आईआईटी (आईएसएम) धनबाद में डॉक्टरेट ऑफ फिलॉसफी (Ph.D.) की अंतिम थिसिस जमा करने के उपरांत पूरे संस्थान में ‘बेस्ट रिसर्च स्कॉलर अवॉर्ड’ से नवाज़ा गया। यह सम्मान संस्थान के 100वें स्थापना वर्ष के उपलक्ष्य में आयोजित भव्य समारोह में प्रदान किया गया। इस विशेष अवसर पर समारोह के मुख्य अतिथि अदाणी ग्रुप के चेयरमैन गौतम अदाणी मौजूद रहे। देश के शीर्ष उद्योगपति के हाथों यह प्रतिष्ठित सम्मान प्राप्त करना सारिका के लिए और भी यादगार और गौरवपूर्ण क्षण बन गया। सम्मान ग्रहण करते समय उनके पिता डॉ. संजय गुप्ता, माता आरती गुप्ता, तथा छोटे भाई तनिष्क मंच पर मौजूद रहे। परिवारजनों ने सारिका की उपलब्धि पर गर्व व्यक्त करते हुए कहा कि उनकी लगन व अथक मेहनत ने पूरे परिवार को गौरवान्वित किया है। सारिका की इस सफलता से न केवल आईआईटी (आईएसएम) धनबाद में उनका परचम लहराया है, बल्कि पूरे सोनभद्र, विशेषकर दुद्धी कस्बे का मान भी बढ़ा है। उनका उत्कृष्ट शोध कार्य और समर्पण आज की युवा पीढ़ी के लिए प्रेरणास्रोत बन गया है।

Pramod Gupta
Author: Pramod Gupta

Hello

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

कोरोना अपडेट

Weather Data Source: Wetter Indien 7 tage

राशिफल

error: Content is protected !!