वाराणसी-शक्तिनगर मार्ग पर केबिन के अंदर मिली लाश
सोनभद्र (रेणुकूट) पिपरी थाना क्षेत्र के वाराणसी-शक्तिनगर मुख्य मार्ग पर मंगलवार देर रात एक ट्रक चालक का शव संदिग्ध परिस्थिति में ट्रक के केबिन के अंदर मिला। मृतक की पहचान राम अवध यादव निवासी जनपद बलिया के रूप में हुई है। सूचना के अनुसार चालक मंगलवार रात माल लोड कर दूसरे ट्रक के साथ चला था, लेकिन रास्ते में अचानक उसका ट्रक रुक गया। साथ चल रहा चालक पूरी रात रेणुकूट स्थित राधाकृष्ण मंदिर के पास उसका इंतज़ार करता रहा पर ट्रक नहीं पहुँचा। सुबह करीब 7:30 बजे जब साथी चालक जंगल की ओर उसे खोजने पहुँचा तो ट्रक स्टार्ट स्थिति में मिला, लाइटें जल रही थीं और राम अवध यादव केबिन में बेहोशी की अवस्था में पड़े थे। अस्पताल ले जाने से पहले ही उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। सूचना मिलते ही पिपरी पुलिस मौके पर पहुँची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस ने बताया कि मौत के कारणों की जाँच सभी पहलुओं से की जा रही है। यह स्पष्ट नहीं है कि चालक की मौत तबीयत बिगड़ने से हुई या इसके पीछे कोई अन्य कारण है।
Author: Pramod Gupta
Hello









