सोनभद्र। सोशल मीडिया पर सांसद नगीना लोकसभा एवं आजाद समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष व भीम आर्मी के चीफ़ एडवोकेट चंद्रशेखर आजाद के विरुद्ध अभद्र, अपमानजनक व धमकी भरा वीडियो पोस्ट किए जाने के मामले में आज भीम आर्मी और आजाद समाज पार्टी के पदाधिकारियों ने रॉबर्ट्सगंज कोतवाली पहुँचकर थाना प्रभारी माधव सिंह को तहरीर सौंप कार्रवाई की मांग की।जिला अध्यक्ष, आजाद समाज पार्टी सोनभद्र रविकान्त ने बताया कि 8 दिसंबर 2025 को लगभग शाम 4 बजे इंस्टाग्राम उपयोग करते समय उन्होंने एक वीडियो देखा, जिसमें इंस्टाग्राम आईडी @king_of_mirzapur_tiger
से एक व्यक्ति द्वारा सांसद चंद्रशेखर आजाद के खिलाफ गाली-गलौज, अपमानजनक शब्दों व धमकी जैसी बातें की गई थीं। उक्त वीडियो को आरोपी ने अपनी फेसबुक आईडी
@परशुराम भक्त राजा भइया (king) पर भी पोस्ट किया है।जांच में पता चला कि वीडियो पोस्ट करने वाले व्यक्ति का नाम राजू उपाध्याय पुत्र नागेश उपाध्याय निवासी बजहा थाना कछवा जनपद मिर्जापुर बताया जा रहा है।पदाधिकारियों ने आरोप लगाया कि आरोपी द्वारा जानबूझकर ऐसे वीडियो पोस्ट किए जा रहे हैं जो जातीय तनाव, सामाजिक वैमनस्य, और सामुदायिक हिंसा भड़काने की मंशा दर्शाते हैं। ऐसे वीडियो से दलित समाज, भीम आर्मी तथा आजाद समाज पार्टी के कार्यकर्ताओं में गहरा आक्रोश व्याप्त है और माहौल तनावपूर्ण होता जा रहा है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि समय रहते कार्रवाई नहीं हुई तो युवाओं में विरोध, धरना व अन्य आंदोलनों की स्थिति बन सकती है, जिससे शांति एवं कानून व्यवस्था प्रभावित होने का खतरा है। इस मामले में आरोपी के विरुद्ध तत्काल एफआईआर दर्ज कर कठोर कार्रवाई की मांग की गई। तहरीर देने के दौरान उपस्थित रहे लीगल सेल जिला संयोजक विरेंद्र राव एडवोकेट, विधानसभा प्रभारी रवि शंकर एडवोकेट, कोषाध्यक्ष डॉ. सुरेंद्र, भीम आर्मी लीगल एडवाइजर अमित रंजन एडवोकेट, जिला संगठन मंत्री सोनू जैस, पूर्व तहसील संयोजक रामसूरत, विधानसभा अध्यक्ष विजय राव, महावीर, अर्जुन चौहान, हीरा लाल, करन, अजीत, ऋषि राज, किरण बाबू, राज कुमार यादव सहित अन्य पदाधिकारी व कार्यकर्ता।
Author: Pramod Gupta
Hello









