February 12, 2026 2:57 am

संदिग्ध अवस्था मे फाँसी के फंदे से लटका मिला सफाई कर्मी का शव परिजनों में हड़कम्प

सोनभद्र। बीजपुर (विनोद गुप्त) एनटीपीसी रिहंद के टीएसी कार्यालय में बुधवार अलसुबह एक अधेड़ सफाई कर्मी का संदिग्ध अवस्था मे फाँसी के फंदे से लटका हुआ शव पाए जाने पर कालोनी एरिया में हड़कम्प मच गया। जानकारी के अनुसार भाई लाल पुत्र स्वर्गीय विशेश्वर हेला उम्र 55 निवासी गाँधी धाम थाना क्षेत्र बीजपुर प्रतिदिन की तरह टीएसी कार्यालय में अलसुबह साफ सफाई झाडू पोंछा करने आया था। कार्य निपटा कर वह एक कमरे में दरवाले के ऊपर लगे लोहे के ऐंगल में पैकिंग के काम में आने वाली नाइलोन की रस्सी से फाँसी का फंदा बना कर लटक गया।अधिकारियों की सूचना पर मौके पहुँची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा के बाद दुद्धि सीएचसी पोस्टमार्टम के लिए भेज मामले की जाँच पड़ताल में जुट गयी। मृतक के पुत्र पिंटू की तहरीर पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू कर दी हैं।पिंटू ने कार्यदायी संस्था पर लापरवाही का आरोप लगा डियूटी के दौरान हुई मौत पर मुवावजा और नौकरी की माँग की है। इस बाबत प्रभारी निरीक्षक नरेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज के आधार पर जांच की जा रही है पीएम रिपोर्ट आने के बाद स्थिति साफ हो जाएगी।

Pramod Gupta
Author: Pramod Gupta

Hello

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

कोरोना अपडेट

Weather Data Source: Wetter Indien 7 tage

राशिफल

error: Content is protected !!