January 14, 2026 10:57 pm

पुलिस-गो-तस्कर मुठभेड़, दो तस्कर गोली लगने से घायल व गिरफ्तार

सोनभद्र। थाना रॉबर्ट्सगंज क्षेत्र के मधुपुर स्थित दुमुही पुलिया के पास बीती रात पुलिस और गो-तस्करों के बीच मुठभेड़ हो गई। क्षेत्राधिकारी नगररणधीर मिश्रा के अनुसार मुठभेड़ के दौरान दो गो-तस्करों को गोली लगी, जिन्हें गिरफ्तार कर उपचार हेतु अस्पताल भेजा गया है। पशु तस्करों के कब्जे से दो पिकअप वाहन, जिनमें 16 गोवंश लदे थे, बरामद किए गए। इसके अलावा मौके से दो तमंचा .315 बोर, एक जीवित कारतूस तथा तीन खोखा कारतूस भी मिले हैं। मुठभेड़ के दौरान गो-तस्करों ने भागने की कोशिश में पुलिस टीम पर पिकअप चढ़ाने का प्रयास किया, जिसमें एक आरक्षी को टक्कर लगने से चोट आई। घायल पुलिसकर्मी का उपचार जारी है। सीओ नगर रणधीर मिश्रा ने बताया कि गिरफ्तार दोनों तस्करों के खिलाफ सुसंगत धाराओं में कार्रवाई की जा रही है तथा गोवंश को सुरक्षित गौशाला भेज दिया गया है।

Pramod Gupta
Author: Pramod Gupta

Hello

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

कोरोना अपडेट

Weather Data Source: Wetter Indien 7 tage

राशिफल

error: Content is protected !!