सोनभद्र (बीजपुर) स्थानीय थाना क्षेत्र के ग्राम सभा इंजानी मे मंगलवार की दोपहर में फाँसी लगाकर एक महिला ने जान दे दी।जानकारी के अनुसार 55 वर्षीय मानकुंवर पत्नी रामनन्दन गोड़ निवासी पिंडारी मंगलवार को अपने घर से कुछ दूरी पर सेवकाडाँड़ इंजानी के जंगल मे झाड़ी में गमछे के सहारे लटकर अपनी जान देदी। जब ग्रामीणों ने देखा तो पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पेड़ से उतरवाकर एनटीपीसी रिहन्द अस्पताल के मर्चरी में रखवा दिया। प्रभारी निरीक्षक नरेन्द्र कुमार सिंह ने बताया कि शव को मर्चरी में रखवा दिया गया हैं बुधवार की सुबह पोस्टमार्टम के लिए दुद्धि सीएचसी भेजा जाएगा और मृतक के पड़ोसी रामलखन गोड़ की तहरीर पर अग्रिम कार्यवाही की जा रही हैं।परिजनों ने बताया कि मृतक महिला के पति रामनन्दन बाहर काम करते है और महिला अकेली घर मे रहती थी उसने ऐसा कदम क्यो उठाया यह पहेली बना हुआ है।
Author: Pramod Gupta
Hello









