– 10 से 28 दिसंबर तक चलेगा निःशुल्क गेहूं-चावल और चीनी वितरण अभियान
सोनभद्र। जिला पूर्ति अधिकारी ध्रुव गुप्ता ने अवगत कराया है कि माह दिसंबर 2025 हेतु राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम 2013 के अंतर्गत आवंटित निःशुल्क खाद्यान्न तथा अक्टूबर दिसंबर 2025 त्रैमास के सापेक्ष चीनी के वितरण की तिथियाँ निर्धारित कर दी गई हैं। जिले के अन्त्योदय एवं पात्र गृहस्थी (PHH) कार्डधारकों को निःशुल्क गेहूं, चावल तथा त्रैमासिक चीनी का वितरण 10 दिसंबर 2025 से 28 दिसंबर 2025 तक किया जाएगा।
अन्त्योदय कार्डधारकों के लिए वितरण
प्रति कार्ड 35 किग्रा खाद्यान्न, 14 किग्रा गेहूं, 21 किग्रा फोर्टिफाइड चावल, खाद्यान्न पूर्णतः निःशुल्क, त्रैमासिक चीनी 3 किग्रा प्रति कार्ड दर: ₹18 प्रति किग्रा (कुल ₹54), चीनी के लिए पोर्टेबिलिटी लागू नहीं, लाभार्थी केवल मूल दुकान से ही प्राप्त कर सकेंगे।
पात्र गृहस्थी (PHH) कार्डधारकों के लिए वितरण
प्रति यूनिट 5 किग्रा खाद्यान्न, 2 किग्रा गेहूं, 3 किग्रा फोर्टिफाइड चावल, सम्पूर्ण खाद्यान्न निःशुल्क उपलब्ध कराया जाएगा।
जिनका बायोमेट्रिक सत्यापन नहीं हो पा रहा, उनके लिए विशेष सुविधा
जिन कार्डधारकों का अंगूठा तकनीकी कारणों से बायोमेट्रिक मशीन पर सत्यापित नहीं हो पा रहा है, उन्हें मोबाइल OTP वेरिफिकेशन के माध्यम से खाद्यान्न प्राप्त करने की सुविधा दी जाएगी। OTP सुविधा केवल वितरण की अंतिम तिथि 28 दिसंबर 2025 को उपलब्ध होगी। ऐसे लाभार्थियों से अनुरोध किया गया है कि वे अंतिम दिन OTP वेरिफिकेशन के माध्यम से अपना खाद्यान्न प्राप्त करें।
ई–KYC कराना अनिवार्य
पूर्ति विभाग ने जनपद के सभी कार्डधारकों से अनुरोध किया है कि राशन कार्ड में दर्ज सभी यूनिट/सदस्यों का E-KYC अनिवार्य है। जिनका E-KYC शेष है, वे शीघ्र ही उचित दर की दुकान पर जाकर पूरा करवाएँ, ताकि भविष्य के वितरण में किसी प्रकार की समस्या न हो।
Author: Pramod Gupta
Hello









