– मारकुंडी घाटी में ब्रेक फेल होने से बड़ा हादसा, लंबे जाम से आवागमन ठप
सोनभद्र। रॉबर्ट्सगंज कोतवाली क्षेत्र स्थित मारकुंडी घाटी में आज एक बड़ा सड़क हादसा हो गया, जब केमिकल बारूद लदा टैंकर अचानक ब्रेक फेल होने के कारण अनियंत्रित होकर पहाड़ से जा टकराया। हादसा इतना भीषण था कि टैंकर का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। दुर्घटना में चालक और क्लीनर जो दोनों चचेरे भाई बताए जा रहे हैं गंभीर रूप से घायल हो गए। दुर्घटनास्थल पर मौजूद राहगीरों और सूचना मिलते ही पहुँची पुलिस की टीम ने मशक्कत के बाद दोनों को बाहर निकाला। उन्हें तत्काल जिला अस्पताल सोनभद्र में भर्ती कराया गया, जहाँ उनकी हालत गंभीर बनी हुई है। टैंकर के क्षतिग्रस्त होने के बाद घाटी में लंबा जाम लग गया। मारकुंडी घाटी वन-वे होने के कारण स्थिति और अधिक जटिल हो गई, जिससे वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। पुलिस दल मौके पर मौजूद है और आवागमन बहाल कराने के प्रयास जारी हैं। हादसे के बाद केमिकल बारूद लदे टैंकर को हटाने के लिए विशेष सतर्कता बरती जा रही है ताकि कोई अन्य दुर्घटना या रिसाव का खतरा न हो।
Author: Pramod Gupta
Hello









