January 14, 2026 9:48 pm

अंतिम संस्कार के लिए जा रहे लोगों से भरा ट्रैक्टर हादसे का शिकार

ट्रक और ट्रैक्टर की भीषण भिड़ंत

सोनभद्र। राबर्ट्सगंज कोतवाली क्षेत्र के चंडी तिराहे ईदगाह के सामने वाराणसी–शक्तिनगर स्टेट हाइवे पर आज एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। अंतिम संस्कार के लिए डेड बॉडी लेकर जा रहे ट्रैक्टर को तेज रफ्तार ट्रक ने जोरदार टक्कर मार दी। इस हादसे में एक वृद्ध व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि करीब 10 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को तत्काल मेडिकल कॉलेज अस्पताल, सोनभद्र में भर्ती कराया गया, जहाँ उनका इलाज जारी है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार हाईवे पर ट्रक काफी रफ्तार में था, जिससे टक्कर अत्यंत भीषण हो गई। टक्कर के बाद ट्रैक्टर बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और कई लोग सड़क पर गिरकर घायल हो गए। हादसे की सूचना पर राबर्ट्सगंज पुलिस मौके पर पहुँची और बचाव कार्य में जुट गई। पुलिस ने दुर्घटना में मृत वृद्ध के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु भेज दिया है तथा ट्रक चालक के विरुद्ध आवश्यक कार्यवाही की जा रही है।

Pramod Gupta
Author: Pramod Gupta

Hello

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

कोरोना अपडेट

Weather Data Source: Wetter Indien 7 tage

राशिफल

error: Content is protected !!