February 12, 2026 2:36 am

ठंड से ठिठुरते लोगों के लिए कूड़ा बना अलाव का सहारा, नगर में अलाव रहे नदारत

सोनभद्र (दुद्धी) कड़ाके की ठंड में भी दुद्धी नगर में अलाव नहीं जलने से आम राहगीरों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा हैं, सोमवार की सुबह दुद्धी कस्बे में ठंड से ठिठुरते लोगों ने कूड़े को ही अलाव बनाकर सहारा लेते हुए देखें। सुबह-सुबह टहलने निकले एवं जरूरी कामों से निकलने वाले लोग चट्टी-चौराहों पर अलाव ढूंढ़ते रहे ज़ब उन्हें कुछ नहीं सूंझा तो जगह-जगह पड़े कूड़े कागज आदि को जलाकर हाथ सेंकना मुनासिब समझे और तहसील तिराहे पर तथा थाने के सामने और बस स्टैंड सहित अन्य कई स्थानों पर कूड़ा जलाकर ही अलाव का आनंद लेते रहे। कूड़ा जलाकर अलाव ताप रहे लोगों द्वारा यह चर्चा करते हुए सुना गया कि इतनी कड़ाके की ठंड में भी दुद्धी नगर में नियमित अलाव नहीं जलना चिंता का विषय हैं। कहा कि कई ऐसे राहगीर हैं जो बाईक या साईकिल आदि अपनी साधन से सुबह-सुबह कस्बे में आते हैं जिन्हे अलाव का सहारा लेना पड़ता हैं वहीं गाड़ी पकड़ने आने वाले लोगों को भी अलाव मिलने से राहत मिलती हैं। लोगों ने दुद्धी कस्बे के प्रमुख चट्टी-चौराहों पर नियमित अलाव जलाने की मांग की हैं। नगर पंचायत चेयरमैन कमलेश मोहन ने बताया कि जरूरत के मुताबिक प्रमुख जगहों पर अलाव जलवाए जा रहे हैं। हर दूसरे दिन लकड़ी गिरवाई जाती हैं। आने वाले समय अन्य जगहों पर भी अलाव की व्यवस्था की जाएगी।

Pramod Gupta
Author: Pramod Gupta

Hello

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

कोरोना अपडेट

Weather Data Source: Wetter Indien 7 tage

राशिफल

error: Content is protected !!