January 15, 2026 5:44 pm

अवैध अस्पतालों में मौत का सिलसिला, जिम्मेदार कौन?

सोनभद्र (दुद्धी) दुद्धी कस्बे में संचालित अवैध अस्पतालों में मौत का सिलसिला रुकने का नाम नहीं ले रहा, घटना सुन लोगो के जेहन में एक बात उठ रही है कि आखिर इन मौतों का जिम्मेदार कौन है। स्वास्थ्य विभाग जिला प्रशासन, पुलिस विभाग या फिर सफेदपोस जिनकी सफेद कुर्ते की चमक से विभाग चुप्पी साध लेती है। ताजा मामला रविवार की बताई जा रही है जहां विंढमगंज थाना क्षेत्र के बीम गांव की एक गर्भवती महिला डिलेवरी के लिए एक ऐसे अस्पताल में आई जो पूर्व से दो बार सीज हो चुकी थी, कुछ दिन पूर्व नोडल ने भी छापा मारा, तब कुछ देर के लिए हड़कंप मच गई थी लेकिन बाद में स्थिति सामान्य हो गई। और डिलेवरी के उपरांत सूत्र बताते है कि जच्चा बच्चा की मौत हो गई लेकिन अस्पताल प्रबंधन ने परिजनो को गुमराह करते हुए निजी एम्बुलेंस से कही और भेज दिया लेकिन काफी देर बाद परिजनो को लगा कि दोनों की मौत हो गई इसकी जानकारी परिजनो ने अपने नात रिश्तेदारों को दी तो कुछ लोग उस अस्पताल तक पहुंचे लेकिन काफी इंतजार के बाद एम्बुलेंस वहां नहीं पहुंची। इस दरमियान अस्पताल संचालक ने पूर्व में भर्ती मरीजों को अस्पताल से बाहर निकाल अस्पताल का बोर्ड हटाकर भागते फिरा। देर शाम स्थानीय पुलिस भी अस्पताल पर नजर रखी हुई थी और मामले की छानबीन में जुटी थी। हालांकि खबर लिखे जाने तक मृतिका के बारे में कोई स्पष्ट जानकारी नहीं मिल सकी कि उसके परिजन उसे कहा रखे है, क्या अस्पताल प्रबंधन लाशों की कीमत तो नहीं लगा रहा । सूत्र बताते है कि मृतिका देवंती पत्नी शिवकुमार कस्बे के श्री राधा रानी नाम से चल रहे अस्पताल में भर्ती थी जहां उसकी मौत हो गई। सीएमओ ने इस पूरे मामले में सेल फोन पर बताया कि दुद्धी के श्री राधा रानी अस्पताल को पूर्व में दो बार सिल किया जा चुका है। कुछ दिन पूर्व स्वास्थ्य विभाग की टीम ने छापा मारा था। उक्त अस्पताल प्रबंधन के विरुद्ध विधिक कार्यवाही के लिए पुलिस को लिखित सूचना दी गई है।

Pramod Gupta
Author: Pramod Gupta

Hello

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

कोरोना अपडेट

Weather Data Source: Wetter Indien 7 tage

राशिफल

error: Content is protected !!