सोनभद्र। नशीले कफ सिरप की तस्करी के बहुचर्चित मामले में गाजियाबाद में पकड़े गए पांच आरोपियों को पुलिस ने आज सोनभद्र के विशेष न्यायाधीश एनडीपीएस कोर्ट में पेश किया। अदालत ने सभी आरोपियों को 14 दिन की न्यायिक रिमांड पर भेजने की अनुमति दे दी है। पुलिस अब रिमांड अवधि में आरोपियों से गहन पूछताछ करेगी। इन सभी आरोपियों को बीते दिनों सोनभद्र पुलिस और कमिश्नरेट गाजियाबाद की संयुक्त कार्रवाई के दौरान गिरफ्तार किया गया था। मामला रॉबर्ट्सगंज कोतवाली में दर्ज है। पेश किए गए आरोपी सुशील यादव पुत्र मुन्नीलाल यादव निवासी ग्राम जरवा जतारा टीकमगढ़ मध्य प्रदेश, सौरभ त्यागी पुत्र मुकेश कुमार त्यागी निवासी मकनपुर शनि चौक के पास इंद्रापुरम ट्रांस- हिंडन गाजियाबाद, संतोष भड़ाना पुत्र जयकार सिंह निवासी मकान नंबर 42 ग्राम गढ़ी माजरा भट्ठा नं. 5 मधुबन बापू धाम नगर गाजियाबाद, शादाब पुत्र रियाजुद्दीन निवासी मकान नंबर 781 लाला प्रमोद वाली गली कैला भट्टा चौक गाजियाबाद, शिवकांत उर्फ शिव पुत्र सियाराम निवासी विपिन पाल के किराये का मकान आम्रपाली स्कूल के पास कनवानी इंद्रापुरम गाजियाबाद सभी को कमिश्नरेट गाजियाबाद कोर्ट में औपचारिक कार्यवाही के बाद आज सोनभद्र कोर्ट में प्रस्तुत किया गया, जहां विशेष न्यायाधीश एनडीपीएस एक्ट ने 14 दिन की रिमांड स्वीकृत की। पुलिस का कहना है कि रिमांड अवधि में नेटवर्क, सप्लाई चैन, स्टॉकिस्ट व फंडिंग से जुड़े पहलुओं की गहन पड़ताल की जाएगी।
Author: Pramod Gupta
Hello









