February 13, 2026 6:32 pm

मानवता की मिसाल: ठंड से ठिठुरती गरीब महिला को क्षेत्राधिकारी ने साल, स्वेटर और मोजे पहनाकर की मदद

सोनभद्र (दुद्धी) दुद्धी तहसील दिवस के दौरान मानवता की एक मिसाल उस समय देखने को मिली, जब ठंड से ठिठुरती एक गरीब महिला समस्याओं की फरियाद लेकर तहसील सभागार पहुँची। महिला के शरीर पर गर्म कपड़ों का अभाव देखकर पुलिस क्षेत्राधिकारी (सीओ) दुद्धी राजेश कुमार राय की नजर उस पर पड़ी। उन्होंने तत्काल अपने हमराही को बुलाते हुए अपने बटुए से रुपये दिए और निर्देश दिया कि महिला के लिए साल, स्वेटर और मोजे तुरंत लाकर दिए जाएं। कुछ ही देर में गर्म वस्त्र उपलब्ध कराकर महिला थाना प्रभारी संतु सरोज की उपस्थिति में स्वयं सीओ राजेश कुमार राय ने सम्मानपूर्वक महिला को साल, स्वेटर और मोजे पहनवाए। इसके बाद उन्होंने शांत भाव से महिला की समस्या सुनी। पीड़ित महिला का नाम फूलपति पत्नी विश्वनाथ सिंह निवासी लीलाषी खुर्द है। वह पति-पत्नी के घरेलू विवाद की समस्या लेकर तहसील दिवस में पहुँची थी। अत्यधिक ठंड के कारण वह बिना गर्म कपड़ों के कांप रही थी, जिसे देखकर सीओ साहब ने दरियादिली दिखाते हुए सहायता की। सीओ राजेश कुमार राय की इस नेक पहल को तहसील दिवस में मौजूद विभिन्न विभागों के अधिकारियों ने सराहा। वहीं, अन्य फरियादियों ने भी इस मानवीय कार्य की भरपूर प्रशंसा की। सीओ साहब ने आश्वासन दिया कि महिला की समस्या पर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

Pramod Gupta
Author: Pramod Gupta

Hello

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

कोरोना अपडेट

Weather Data Source: Wetter Indien 7 tage

राशिफल

error: Content is protected !!