सोनभद्र। थाना राबर्ट्सगंज पुलिस ने आज दिनांक 06.12.2025 को लूट की घटना का सफल अनावरण करते हुए 03 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। थाना स्थानीय पर पंजीकृत मु.अ.सं. 1207/25, धारा 309(6), 351(2), 352, 317 बीएनएस से संबंधित मामले में पुलिस टीम ने अभियुक्तों के कब्जे से लूटा गया मोबाइल फोन तथा 1000 रुपये नकद बरामद कर लिए। दिनांक 05.12.2025 को वादी अंशु चन्द्रवंशी पुत्र सत्येन्द्र चन्द्रवंशी निवासी सिरसी थाना पन्नुगंज द्वारा सूचना दी गई थी कि कुछ अज्ञात बदमाशों ने उन्हें जबरन रोककर गाली-गलौज करते हुए मोबाइल फोन और 1000 रुपये लूट लिए। घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा के निर्देशन अपर पुलिस अधीक्षक अनिल कुमार क्षेत्राधिकारी नगर रणधीर कुमार मिश्रा तथा प्रभारी निरीक्षक राबर्ट्सगंज के मार्गदर्शन में त्वरित जांच शुरू की गई। पुलिस टीम ने मात्र 24 घंटे में घटना का खुलासा कर तीनों अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया तथा लूटी गई सम्पूर्ण नकदी और मोबाइल फोन बरामद कर लिया। अभियुक्तों के विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है। गिरफ्तारी/बरामदगी का स्थान एवं समय स्थान: घाघर नदी तट चौकी क्षेत्र चुर्क दिनांक: 06.12.2025 गिरफ्तार अभियुक्तों का विवरण उमाशंकर चेरो पुत्र लल्लन चेरो निवासी परसौना कला थाना राबर्ट्सगंज, रंजीत कुमार बियार पुत्र बृजमोहन बियार निवासी वार परसौना थाना राबर्ट्सगंज, प्रदीप यादव पुत्र मुन्नर यादव निवासी वार परसौना थाना राबर्ट्सगंज गिरफ्तार करने वाली पुलिस उ.नि. उमाशंकर यादव चौकी प्रभारी लोढ़ी थाना राबर्ट्सगंज, मु.आ. अवधेश प्रजापति चौकी लोढ़ी थाना राबर्ट्सगंज, मु.आ. अमरजीत यादव चौकी चुर्क थाना राबर्ट्सगंज, कां. शशिकांत सरोज चौकी चुर्क थाना राबर्ट्सगंज, कां. विकास राज पाण्डेय चौकी चुर्क थाना राबर्ट्सगंज
Author: Pramod Gupta
Hello









