सोनभद्र। थाना रायपुर में पंजीकृत मु.अ.सं. 145/2025, धारा 3/5ए/5बी/8 गोवध निवारण अधिनियम व धारा 11 पशु क्रूरता अधिनियम से संबंधित वांछित अभियुक्त शिवाजी निषाद उर्फ कर्नल उम्र लगभग 33 वर्ष पुत्र प्रभाकर निषाद निवासी ग्राम कुचमरवा (ककराही) थाना करमा लंबे समय से फरार चल रहा था। अभियुक्त की शीघ्र गिरफ्तारी हेतु पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा द्वारा ₹5000/- का पुरस्कार घोषित किया गया था। उनकी ओर से गिरफ्तारी को लेकर विशेष निर्देश भी जारी किए गए थे। इसी क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक (ऑपरेशन) के पर्यवेक्षण तथा क्षेत्राधिकारी सदर के नेतृत्व में थाना रायपुर पुलिस लगातार प्रयासरत थी। दिनांक 05.12.2025 को मुखबिर की सूचना पर पुलिस टीम ने अभियुक्त के घर के सामने घेराबंदी कर उसे गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार करने वाली पुलिस प्रभारी निरीक्षक राम स्वरूप वर्मा थाना रायपुर, का. मुकेश कुमार थाना रायपुर, का. अखिलेश कुमार थाना रायपुर
Author: Pramod Gupta
Hello









