February 12, 2026 3:02 am

थाना पन्नूगंज पुलिस द्वारा फरार वांछित अभियुक्त गिरफ्तार

सोनभद्र। पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम में, अपर पुलिस अधीक्षक ऑपरेशन त्रिभुवन नाथ त्रिपाठी के कुशल निर्देशन तथा क्षेत्राधिकारी सदर राज सोनकर के पर्यवेक्षण में थाना पन्नूगंज पुलिस ने एक फरार वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार किया। दिनांक 26.11.2025 को थाना पन्नूगंज पर पंजीकृत मुकदमा संख्या 208/2025, धारा 108, 85, 115(2), 352, 351(2) बी.एन.एस. एवं धारा 3/4 दहेज प्रतिषेध अधिनियम से संबंधित प्रकरण में वांछित चल रहे अभियुक्त लल्लू तिवारी पुत्र रामेश्वर तिवारी उम्र लगभग 37 वर्ष निवासी ग्राम पड़रीकला थाना पन्नूगंज को उसके घर ग्राम पड़रीकला में दबिश देकर नियमानुसार गिरफ्तार कर न्यायालय भेजा गया। गिरफ्तारी करने वाली पुलिस प्र0नि0 अखिलेश कुमार मिश्र थाना पन्नूगंज, का0 सिकन्दर सरोज थाना पन्नूगंज

Pramod Gupta
Author: Pramod Gupta

Hello

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

कोरोना अपडेट

Weather Data Source: Wetter Indien 7 tage

राशिफल

error: Content is protected !!