February 12, 2026 3:28 am

फर्जी लाभार्थी बनाकर कॉल करना और मरीजों के मोबाइल नंबरों से गलत तरीके से एंबुलेंस बुक करना आम बात बन गई है

सोनभद्र। सदर कोतवाली क्षेत्र के लोढ़ी हॉस्पिटल से जुड़े 108/102 एंबुलेंस संचालन में व्यापक अनियमितताओं का गंभीर मामला उजागर हुआ है। स्थानीय सूत्रों के अनुसार एंबुलेंस सेवा का दुरुपयोग करते हुए फर्जी लाभार्थी बनाकर कॉल करना, मरीजों के मोबाइल नंबरों से गलत तरीके से सेवा बुक करना और स्टाफ द्वारा अवैध वसूली जैसी शिकायतें लगातार बढ़ रही हैं। सूत्र बताते हैं कि कुछ लोग मरीजों या तीमारदारों के मोबाइल फोन से 108/102 पर कॉल कर झूठे मामलों में एंबुलेंस बुक करा लेते हैं, जिससे वास्तविक जरूरतमंद मरीजों को समय पर सेवा नहीं मिल पाती। एंबुलेंस स्टाफ पर अवैध वसूली के आरोप स्थानीय लोगों ने आरोप लगाया है कि एंबुलेंस स्टाफ मरीजों के साथ आने वालों का मोबाइल फोन लेकर खुद कॉल करते हैं और फिर ‘ऊपर से कॉल आए तो मरीज पहुँच चुका है’ कहने का दबाव बनाते हैं। आरोप है कि सरकारी योजनाओं के तहत मिलने वाली राशि का लाभ बैठे-बिठाए स्टाफ उठा रहा है। इससे न केवल गरीब परिवारों का शोषण हो रहा है, बल्कि सरकारी सिस्टम की छवि भी धूमिल हो रही है।ज़रूरतमंदों को सेवा से वंचित करने का आरोप लोगों का कहना है कि फर्जी कॉल और मनमानी के कारण वास्तविक मरीजों को प्राथमिकता नहीं मिलती, जिस वजह से कई बार उन्हें समय पर चिकित्सा सुविधा नहीं मिल पाती। ग्रामीणों का दावा है कि स्टाफ की मिलीभगत से यह खेल लंबे समय से चल रहा है। अधिकारियों की नाक के नीचे चल रहा खेल? स्थानीय निवासियों का कहना है कि पूरी प्रक्रिया अधिकारियों की जानकारी में होते हुए भी अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई, जिससे संदेह और गहरा हो रहा है। ग्रामीणों ने मांग की है कि मामले की निष्पक्ष और गोपनीय जांच कराई जाए ताकि “दूध का दूध और पानी का पानी” हो सके। उन्होंने सवाल उठाया कि स्वास्थ्य विभाग कब जागेगा और गरीब व असहाय मरीजों के साथ हो रहा यह शोषण कब थमेगा। मामले को लेकर स्वास्थ्य विभाग और प्रशासन की चुप्पी कई गंभीर सवाल खड़े कर रही है।

Pramod Gupta
Author: Pramod Gupta

Hello

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

कोरोना अपडेट

Weather Data Source: Wetter Indien 7 tage

राशिफल

error: Content is protected !!