January 14, 2026 10:53 pm

पंजाब की अंग्रेजी शराब से भरा ट्रक रजखड़ घाटी में पलटा

सोनभद्र (दुद्धी) कोतवाली क्षेत्र के रजखड़ घाटी में शुक्रवार भोर में पंजाब से अंग्रेजी शराब लेकर जा रहा एक ट्रक अनियंत्रित होकर गड्ढे में पलट गया। हादसे की सूचना मिलते ही सीओ राजेश राय, प्रभारी निरीक्षक स्वतंत्र सिंह, कस्बा इंचार्ज हरिकेश राम सहित पुलिस बल मौके पर पहुंचा और ट्रक तथा उसमें लदी सैकड़ों शराब की बोतलों को कब्जे में ले लिया। सूत्रों के मुताबिक ट्रक संख्या UP 63 T 6441 पंजाब से बिहार की ओर जा रहा था और चावल की बिल्टी पर शराब की ढुलाई की जा रही थी। ट्रक का नंबर प्लेट भी फर्जी बताया जा रहा है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Pramod Gupta
Author: Pramod Gupta

Hello

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

कोरोना अपडेट

Weather Data Source: Wetter Indien 7 tage

राशिफल

error: Content is protected !!