February 12, 2026 3:45 am

दो दशक से फरार धोखाधड़ी की आरोपी महिला गिरफ्तार, जेल भेजी गई

सोनभद्र। रॉबर्ट्सगंज कोतवाली क्षेत्र के बिठागांव गांव निवासी लालती पत्नी स्वर्गीय रामहरक तिवारी को पुलिस ने गुरुवार को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहाँ मजिस्ट्रेट ने उसके खिलाफ गंभीर आरोपों को देखते हुए उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया। पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में फरार अभियुक्तों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत यह बड़ी सफलता मिली है। वर्ष 2003 में दर्ज एक धोखाधड़ी के मामले में लालती करीब 22 वर्षों से फरार चल रही थी। पीड़ित पक्ष के अनुसार लालती ने बरवाडीह निवासी उमाशंकर देव पांडे की पत्नी सुशीला का रूप धारण कर लगभग डेढ़ बीघा भूमि एक व्यक्ति की साजिश में आकर बेच दी थी। जब वास्तविक सुशीला को इसकी जानकारी हुई तो उन्होंने वर्ष 2003 में न्यायालय में वाद दायर किया। कई बार न्यायालय द्वारा वारंट जारी होने के बावजूद महिला पुलिस की पकड़ से दूर रही। हाल ही में न्यायालय ने मामले को गंभीरता से लेते हुए पन्नूगंज थाना अध्यक्ष को व्यक्तिगत रूप से आदेशों का अनुपालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए थे। सूत्रों ने यह भी बताया कि लालती इससे पहले भी कई स्थानों पर धोखाधड़ी की कोशिश कर चुकी है। वर्ष 1997 में वह लखनपुरवा गांव निवासी वृद्ध रामनंदन तिवारी के महत्वपूर्ण कागजात चोरी कर फरार हो गई थी, जिसकी शिकायत उन्होंने पुलिस अधीक्षक से की थी। इसी तनाव और सदमे के चलते कुछ समय बाद रामनंदन की मृत्यु हो गई थी।

Pramod Gupta
Author: Pramod Gupta

Hello

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

कोरोना अपडेट

Weather Data Source: Wetter Indien 7 tage

राशिफल

error: Content is protected !!