January 15, 2026 5:00 pm

ईको प्वाइंट वीर लोरिक पत्थर के पहले सड़क किनारे एक वृद्ध का शव मिला

सोनभद्र। आज दिनांक 4 दिसंबर 2025 को लगभग 10:15 बजे ईको प्वाइंट वीर लोरिक पत्थर के पहले सड़क किनारे पत्थरों के पास एक व्यक्ति कंबल ओढ़े पड़ा हुआ है। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुँची और जांच-पड़ताल की। मृतक की पहचान का कोई दस्तावेज-जैसे आधार कार्ड आदि मौके से बरामद नहीं हुआ। मृत व्यक्ति ने हरे रंग का स्वेटर पहना हुआ है, जिस पर सफेद और काले रंग की धारीदार पट्टी है। साथ ही सफेद पैंट पहनी हुई है। सिर और दाढ़ी के बाल पके हुए हैं, तथा उम्र लगभग 55 वर्ष प्रतीत होती है। प्रारंभिक जांच में ऐसा अनुमान लगाया जा रहा है कि ठंड लगने के कारण मृत्यु हुई होगी। पुलिस मृतक की पहचान कराए जाने के प्रयास में जुटी हुई है। घटना स्थल पर कानून व्यवस्था की कोई समस्या नहीं पाई गई।

Pramod Gupta
Author: Pramod Gupta

Hello

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

कोरोना अपडेट

Weather Data Source: Wetter Indien 7 tage

राशिफल

error: Content is protected !!