सोनभद्र/बीजपुर(विनोद गुप्त)नधिरा उपकेंद्र के बकरिहवा फीडर अंतर्गत नेमना गाँव मे बुधवार को बिजली बिल राहत योजना के अंतर्गत उपखण्ड अधिकारी म्योरपुर शिवम गुप्ता के नेतृत्व में राहत कैम्प लगाया गया।कैम्प में कुल 40 उपभोक्ताओं ने एकमुश्त समाधान योजना का लाभ लिया और लगभग दो लाख पच्चीस हजार रुपए राजस्व वसूली की गयी।इस दौरान लंबे समय से बड़े कई बकायेदारों ने अपने बिल में सुधार कराते हुए किस्तों में बिल जमा करने के लिए ऑनलाइन पंजीकरण कराया।कैम्प में मौके पर मौजूद अवर अभियंता नधिरा उपकेंद्र बिहारी लाल,एसएसओ मनोज जायसवाल,बाबू जितेंद्र सिंह ने बकायेदारों को बताया कि सरकार की यह महत्वपूर्ण योजना लंबे समय से बिल न जमा करने वाले बड़े बकायेदारों के लिए अत्यंत लाभदायक है।बिजली बितरण निगम के अधिकारियों ने उपभोक्ताओं को चेताया कि योजना समाप्त होने पर बकायेदारों से सख्ती से वसूली की जाएगी और जरूरत पड़ी तो कनेक्शन भी काटे जायेगें इस लिए ओटीएस योजना का लाभ लेते हुए उपभोक्ता कानूनी झंझट से बचें और समय से अपना बिल जमा कर योजना के अंतर्गत लाभान्वित हों।









