December 14, 2025 1:23 pm

विश्व एड्स दिवस पर छात्रों ने किया जागरूकता रैली और नुक्कड़ नाटक का प्रभावशाली आयोजन

सोनभद्र (दुद्धी) विश्व एड्स दिवस के अवसर पर सोमवार को फार्मेसी कॉलेज एवं नर्सिंग कॉलेज द्वारा जागरूकता रैली और नुक्कड़ नाटक का आयोजन किया गया। कार्यक्रम संरक्षक उपेन्द्र यादव के मार्गदर्शन में और संचालक शुभांगी अग्रहरी के निर्देशन में सम्पन्न हुआ। इस अवसर पर फार्मेसी कॉलेज के प्राचार्य डॉ. सिशान्त राव दिव्य और नर्सिंग कॉलेज की प्राचार्या आमीना नसरीन उपस्थित रहीं। सभी सहयोगी शिक्षक और शिक्षिकाएँ भी सक्रिय रूप से कार्यक्रम में शामिल हुए। रैली कॉलेज परिसर से शुरू होकर नगर भ्रमण करते हुए जागरूकता संदेश फैलाती हुई समाप्त हुई। तत्पश्चात छात्रों ने समुदायिक स्वास्थ्य केंद्र और राजकीय बालिका इंटर कॉलेज, दुद्धी में नुक्कड़ नाटक का मंचन किया। नाटक में एचआईवी/एड्स के कारण, लक्षण, बचाव और उपचार की महत्वपूर्ण जानकारी सरल और प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत की गई। कार्यक्रम का उद्देश्य समाज में एड्स से संबंधित भ्रांतियों को दूर करना और आमजन को जागरूक करना था। अंत में संरक्षक उपेन्द्र यादव ने प्राचार्यों, शिक्षकगण और छात्रों के प्रयासों की सराहना की और जागरूकता अभियान को सफल बनाने के लिए उन्हें बधाई दी।

Pramod Gupta
Author: Pramod Gupta

Hello

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

कोरोना अपडेट

Weather Data Source: Wetter Indien 7 tage

राशिफल

error: Content is protected !!