सोनभद्र। बभनी (नरेश गुप्ता) राज्य की सरकार बिजली उपभोक्ताओं के लिए बिजली बिल राहत योजना लाई है जिसके क्रम में 02/12/2025 दिन मंगलवार को बभनी के परसा टोला में राहत योजना का महाकैंप लगेगा जिससे क्षेत्र के उपभोक्ताओं को लाभ मिलेगी। जिसमे एक मुश्त योजना के तहत छूट का लाभ ले सकते हैं। इस बाबत अवर अभियंता महेश कुमार ने बताया की विद्युत विच्छेदन आर सी, एफआईआर जैसे कार्यवाही से बचने के लिए उपभोक्ताओं के लिए सुनहरा अवसर हैं। उन्होंने यह भी बताया की इस योजना का लाभ उठाने के लिए अपने नजदीकी सहज जन सेवा केंद्र, विद्युत उपकेंद्र, उपखंड कार्यालय एवम् नजदीकी विद्युत कर्मी से भी संपर्क कर योजना का लाभ ले सकते है।
Author: Pramod Gupta
Hello
Post Views: 416









