December 14, 2025 12:48 pm

छात्र उपस्थिति और शिक्षण व्यवस्था की समीक्षा हेतु सीडीओ का औचक दौरा

सोनभद्र। मुख्य विकास अधिकारी जागृति अवस्थी द्वारा आज प्राथमिक विद्यालय रॉबर्ट्सगंज द्वितीय का आकस्मिक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान विद्यालय की शैक्षिक व्यवस्था, छात्र उपस्थिति, शिक्षण-अधिगम प्रक्रिया तथा निपुण भारत अभियान से संबंधित गतिविधियों का विस्तृत अवलोकन किया गया। विद्यालय में 149 पंजीकृत छात्रों में से 123 छात्र उपस्थित मिले, जो लगभग 82 प्रतिशत उपस्थिति दर्शाता है। निरीक्षण के दौरान सभी शिक्षक सुषमा सिंह प्रधानाध्यापक, खुशबरी, अर्चना तिवारी, आनंदिता सिंह तथा सुशील कुमार सिंह शिक्षामित्र- अपनी अपनी कक्षाओं में शिक्षण कार्य में सक्रिय रूप से संलग्न पाए गए। मुख्य विकास अधिकारी ने पाया कि विद्यालय में छात्रों को विषयवार नोटबुक पर नियमित लेखन कार्य कराया जाता है तथा शिक्षकों द्वारा नोटबुक की सतत जांच की जाती है, जिससे शिक्षण गुणवत्ता और विद्यार्थियों के अधिगम स्तर में निरंतर सुधार हो रहा है। सीडीओ ने निपुण भारत अभियान के अंतर्गत छात्रों को निपुण बनाने हेतु विद्यालय द्वारा किए जा रहे उत्कृष्ट प्रयासों, नवाचारों तथा सुदृढ़ दस्तावेजीकरण की प्रशंसा की। इस अवसर पर उन्होंने सभी शिक्षकों को अंगवस्त्र प्रदान कर सम्मानित भी किया। निरीक्षण के अंत में सीडीओ ने विद्यालय को निर्देशित किया कि वे इसी प्रकार गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, अधिगम दक्षताओं के विकास तथा छात्र उपस्थिति बढ़ाने के लिए निरंतर प्रयास जारी रखें।

Pramod Gupta
Author: Pramod Gupta

Hello

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

कोरोना अपडेट

Weather Data Source: Wetter Indien 7 tage

राशिफल

error: Content is protected !!