सोनभद्र। थाना अनपरा पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक महिला के कब्जे से 5.63 ग्राम अवैध हेरोइन बरामद की है, जिसकी अनुमानित कीमत लगभग ₹1,10,000 बताई गई है। यह सफलता पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा के निर्देशन में अपराध एवं नशीले पदार्थों के अवैध कारोबार पर नियंत्रण हेतु चलाए जा रहे अभियान के तहत मिली है। अपर पुलिस अधीक्षक मुख्यालय अनिल कुमार के पर्यवेक्षण तथा क्षेत्राधिकारी पिपरी अमित कुमार के कुशल निर्देशन में की गई इस कार्रवाई में थाना अनपरा पुलिस को महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल हुई। आज दिनांक 01.12.2025 को थाना अनपरा पुलिस ने मुकदमा संख्या 200/2025, धारा 8/21 NDPS Act से संबंधित अभियुक्ता शिवकुमारी उम्र लगभग 37 वर्ष पत्नी रमन निवासी वार्ड नं. 12, डिबुलगंज अनपरा को गिरफ्तार कर न्यायालय भेजा। दिनांक 01.12.2025 को लगभग 10:02 बजे मुखबिर की सूचना पर पुलिस टीम ने डिबुलगंज स्थित दुर्गा मंदिर जाने वाली सड़क के पास चेकिंग के दौरान शिवकुमारी को पकड़ा। तलाशी में उसके कब्जे से 5.63 ग्राम हेरोइन बरामद हुई, जिसकी बाजार कीमत लगभग ₹1,10,000 आंकी गई है। वांछित अभियुक्त रमन उम्र लगभग 40 वर्ष पुत्र बसंत निवासी वार्ड नं. 12 डिबुलगंज थाना अनपरा गिरफ्तार करने वाली पुलिस उपनिरीक्षक संतोष कुमार सिंह चौकी प्रभारी रेनूसागर, मा0का0 फूलमती यादव थाना अनपरा, हे0का0 विजय यादव थाना अनपरा थाना अनपरा पुलिस की यह कार्रवाई नशीले पदार्थों की तस्करी एवं अवैध कारोबार के विरुद्ध जारी अभियान की एक महत्वपूर्ण सफलता मानी जा रही है।
Author: Pramod Gupta
Hello









