December 14, 2025 1:45 pm

चलो गांव की ओर अभियान के तहत SIR पर लोगों को जागरूक किया

सोनभद्र। जन अधिकार पार्टी ने चलो गांव की ओर अभियान के तहत पन्नूगंज गांव विधानसभा राबर्ट्सगंज में बैठक कर विशेष गहन पुनरीक्षण SIR को लेकर ग्रामीणों को जागरूक किया। यह कार्यक्रम पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवकन्या कुशवाहा एवं संस्थापक सांसद बाबू सिंह कुशवाहा के निर्देशानुसार आयोजित किया गया। बैठक को संबोधित करते हुए प्रमुख प्रदेश महासचिव डॉ. भागीरथी सिंह मौर्य ने पार्टी की नीतियों जिसकी जितनी संख्या भारी, उसकी उतनी हिस्सेदारी तथा सबकी शिक्षा एक समान, गरीब हो या धनवान से लोगों को अवगत कराया। मंडल प्रभारी वाराणसी सुमन्त सिंह मौर्य ने भारत निर्वाचन आयोग द्वारा संचालित विशेष गहन पुनरीक्षण SIR की जानकारी देते हुए कहा कि सभी मतदाता अपने BLO से उपलब्ध SIR फॉर्म प्राप्त कर 2003 की मतदाता सूची के अनुसार समय से पूरा करें और अनिवार्य रूप से जमा करें। उन्होंने गांव के प्रत्येक परिवार का SIR फॉर्म भरवाने की अपील की। इस दौरान जिलाध्यक्ष आदित्य मौर्य एवं जिला महासचिव रविरंजन शाक्य ने कहा कि जनपद में न्यूनतम समर्थन मूल्य के तहत धान की खरीद की स्थिति अत्यंत दयनीय है। किसान परेशान हैं और अधिकारी लापरवाह। यदि खरीद व्यवस्था में शीघ्र सुधार नहीं हुआ तो जन अधिकार पार्टी आंदोलन करने को विवश होगी।कार्यक्रम की अध्यक्षता विधानसभा अध्यक्ष राबर्ट्सगंज मनोज मौर्य ने की तथा संचालन जय प्रकाश मौर्य ने किया।इस अवसर पर लक्ष्मण मौर्य, गुलाब भारती, अनिल कुमार, सुरेश मौर्य, फुलेसरी देवी, अंजू, बच्चा गुप्ता, रुस्तम जी, शंकर प्रसाद, महेन्द्र विश्वकर्मा, विजय मौर्य, रामदहीन यादव सहित अनेक कार्यकर्ता एवं स्थानीय लोग उपस्थित रहे।

Pramod Gupta
Author: Pramod Gupta

Hello

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

कोरोना अपडेट

Weather Data Source: Wetter Indien 7 tage

राशिफल

error: Content is protected !!