December 14, 2025 1:14 pm

मामूली विवाद मे पति ने पत्नी को मारकर किया गंभीर घायल, उपचार के दौरान पत्नी ने तोड़ा दम

सोनभद्र। बभनी (नरेश गुप्ता) बभनी थाना क्षेत्र के अंतर्गत सेंदुर गांव से दिल को झकझोर देने वाली घटना सामने आई है जहाँ मामूली विवाद मे पति ने अपनी ही पत्नी को बेरहमी से मारकर बुरी तरह घायल कर दिया। जिससे गंभीर चोट के कारण पत्नी की इलाज के दौरान मौत हो गयी है। सुचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे मे लेकर अग्रिम कार्यवाई मे जुटी है। जानकारी के मुताबिक फूलमती पत्नी बबलू उम्र 40वर्ष निवासी सेंदुर तेलजर की अपने पति बबलू से रविवार शाम पारिवारिक मामूली विवाद हो गया जिसके चलते पति बबलू ने पत्नी को सर पर वार कर गंभीर घायल कर दिया।जिसके इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दुद्धि लाया गया मगर अत्यधिक गंभीर चोट के कारण महिला ने इलाज के दौरान दम तोड़ दी। घटना को अंजाम देकर पति बबलू फरार हो गया है सुचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे मे लेकर अग्रिम कार्रवाई मे जुटी हुई है। इस बाबत प्रभारी निरीक्षक कमलेश पाल ने बताया है की पति पत्नी के बीच विवाद मे गंभीर चोट के कारण पत्नी की इलाज के दौरान मौत हो गयी है शव को कब्जे मे लेकर वैधानिक कार्यवाई की जा रही है।

Pramod Gupta
Author: Pramod Gupta

Hello

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

कोरोना अपडेट

Weather Data Source: Wetter Indien 7 tage

राशिफल

error: Content is protected !!