December 12, 2025 7:05 am

बंधे में डूबने से 14 वर्षीय किशोर की मौत, गांव में शोक की लहर

सोनभद्र। विंढमगंज (सुमन गुप्ता) थाना क्षेत्र के ग्राम केवाल निवासी आशीष कुमार उम्र 14 वर्षीय पुत्र प्रेमचंद यादव रविवार शाम गांव के बंधे में डूब गया। घटना से पूरे गांव में शोक और दहशत का माहौल है। प्राप्त जानकारी के अनुसार रविवार शाम लगभग सात बजे आशीष शौच के लिए बंधा की ओर गया था। बताया जाता है कि वह पानी छूने के उद्देश्य से बंधे के पास पहुंचा, तभी अचानक पैर फिसलने से वह गहरे पानी में जा गिरा। डूबते समय उसने चीखकर मदद भी मांगी, जिसकी आवाज एक ग्रामीण ने सुनी। ग्रामीण जब तक मौके पर पहुंचा, तब तक अंधेरा होने के कारण आशीष दिखाई नहीं दिया। ग्रामीण ने तुरंत घरवालों को सूचना दी। इसके बाद परिजन व गांव के लोग हल्ला कर बंधे पर पहुंचे और देर रात तक तलाश करते रहे, लेकिन सफलता नहीं मिली। घटना की जानकारी मिलते ही विंढमगंज थाना प्रभारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों की मदद से खोजबीन कराई, बावजूद इसके किशोर का कोई पता नहीं चल सका। रातभर चले प्रयासों के बाद भी आशीष नहीं मिल पाया। बताया गया कि सुबह होने पर पुनः खोज अभियान चलाया जाएगा। घटना की खबर फैलते ही पीड़ित परिवार के घर लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। परिजन सदमे में हैं और गांव में शोक व्याप्त है। घटनास्थल पर स्थिति शांतिपूर्ण बताई जा रही है और कानून-व्यवस्था सामान्य है।

Pramod Gupta
Author: Pramod Gupta

Hello

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

कोरोना अपडेट

Weather Data Source: Wetter Indien 7 tage

राशिफल

error: Content is protected !!